
Prakash Kumar , K.B. Rai
Prakash Kumar
प्रकाश कुमार(आई.ए.एस.)
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें दिल्ली सरकार में ‘सूचना का अधिकार’ अधिनियम लागू करने का विशेष श्रेय प्राप्त है और वे इस अधिनियम को कारगर रूप में लागू करने के लिए सदा प्रयत्नशील रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में के.बी. राय के साथ मिलकर अंग्रेजी में दो पुस्तकें भी लिखी हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को इस विषय में प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशालाओं, संगोष्ठियों आदि का आयोजन किया है।
K.B. Rai
के.बी. राय
दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे इसी विभाग में उपनिदेशक के पद पर सेवारत रहे। दिल्ली में सूचना का अधिकार अधिनियम-2001 लागू होने पर वे इस विषय में महत्त्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने इस अधिनियम को लागू करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ-साथ श्री प्रकाश कुमार के साथ मिलकर अंग्रेजी में दो पुस्तकें भी लिखी हैं तथा कई कार्यशालाओं के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है।