close

Amarjeet Sinha

blog images

Amarjeet Sinha

अमरजीत सिन्हा वर्तमान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं। उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाई। सामाजिक विकास की प्रक्रिया को समझने के लिए उन्होंने भारत के 643 जिलों में से 570 की यात्रा की।
उन्हें इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन की मानद फेलोशिप प्रदान की गई। वे वैक्सीन्स और इम्युनाइजेशन के लिए ग्लोबल अलाइंस की इंटरनेशनल इंडिपेंडेंट रिव्यू कमेटी के सदस्य हैं। सामाजिक क्षेत्रों में अपूर्व योगदान के मद्देनजर उन्हें यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज पर बने उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का सदस्य तथा कुपोषण और आई.सी.डी.एस. सुधारों पर बने अंतर-मंत्रालयीय समूह का सदस्य भी नामित किया गया। वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी में भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हैं और पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया में विजिटिंग प्राध्यापक भी हैं। साथ ही अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की रिसर्च एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य भी हैं।
उनके लेख नियमत रूप से देश-विदेश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते हैं। वह ‘इंडिया : डेमोक्रेसी एंड वेल बीइंग’ के लेखक और ‘पब्लिक रिपोर्ट ऑन बेसिक एजुकेशन इन इंडिया’के सहलेखक हैं।
इ-मेल : amarjeetsinha@hotmail.com