close

Anil Madhav Dave

blog images

Anil Madhav Dave

बड़नगर, उज्जैन में 1956 ई. विजयादशमी को जन्म। प्रारंभिक शिक्षा रेलवे में कार्यरत पिता के साथ गुजरात के विभिन्न अंचलों में। 1964 से रा.स्व. संघ के स्वयंसेवक। अनंतर इंदौर के गुजराती कॉलेज से एम.कॉम.। छात्र संघ अध्यक्ष। ग्राम्य अर्थव्यवस्था व प्रबंधन में विशेषज्ञता। शौकिया पायलट। कुछ आजमाइश नौकरी व उद्योग-धंधों में।
जन अभियान परिषद् (स्वयंसेवी संगठनों के दर्शन और व्यवहार को क्रियारूप देने का प्रयास करनेवाली म.प्र. की संस्था) के रचनाकार। नर्मदा समग्र के संस्थापक। पर्यावरणविद्। स्फुट सामयिक निबंध व कविताएँ प्रकाशित। भारतीय लोक व शिष्ट परंपरा के अध्येता। मासिक ‘चरैवेति’ के पूर्व संपादक। संप्रति राज्यसभा सांसद।
प्रकाशित पुस्तकें—
1. सृजन से विसर्जन तक 
2. नर्मदा समग्र
3. शताब्दी के पाँच काले पन्ने (सन् 1900 से सन् 2000)
4. सँभल के रहना अपने घर में छिपे हुए गद्दारों से
5. महानायक चंद्रशेखर आजाद
6. रोटी और कमल की कहानी
7. समग्र ग्रामविकास
8. अमरकंटक से अमरकंटक तक
9. Beyond Copenhagen
10. Yes I Can, So Can We

 

संपर्क
e-mail : anilmdave@yahoo.com
"