
Dinesh Chandra Shrivastava
जन्म सन् 1963 में ग्राम खेमपिपरा, जिला महराजगंज (उत्तर प्रदेश) में। मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर तथा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से क्रमशः बी.ई. और एम.टेक. की शिक्षा ग्रहण की। उसके उपरांत नेशनल ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी स्टडीज, टोक्यो, जापान से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी की शिक्षा प्राप्त की, जहाँ पर उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन (डिस्टिंग्विश्ड एकैडेमिक परफॉर्मेंस) के लिए सम्मानित किया गया।
संप्रति : भारत सरकार की संस्था में वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर के अधिकारी हैं। ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, राजनीति शास्त्र तथा रक्षा उत्पादन से संबंधित लेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होते हैं।