close

Rajnikant Shukla

blog images

Rajnikant Shukla

बाल साहित्यकार रजनीकांत शुक्ल का जन्म 15 जनवरी, 1961 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हुआ।

विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, सामाजिक तथा शैक्षिक संस्थाओं के साथ मिलकर वे बच्चों व किशोरों के बहुआयामी विकास में निरंतर संलग्न हैं।

देश के लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं व प्रसार माध्यमों से उनकी रचनाएँ प्रकाशित व प्रसारित हो चुकी हैं। उनकी बाल विषयक रचनाओं को देश और विदेश में बच्चे प्रतिष्ठित प्रकाशनों के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम में पढ़ रहे हैं। विभिन्न भारतीय भाषाओं में उनकी पुस्तकों के अनुवाद प्रकाशित हो रहे हैं।

बच्चों के लिए कहानियाँ, कविताएँ, नाटक व नौटंकी लेखन के साथ-साथ उनके लिखे कई बाल रेडियो धारावाहिक भी प्रसारित हो चुके हैं।

अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने उन्हें बच्चों के लिए लेखन, सामाजिक तथा शैक्षिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया है।

वर्तमान में वे राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत शिक्षण कार्य से जुड़े हैं।

संपर्क : के.ए. 363 सेक्टर-12 प्रताप विहार, गाजियाबाद-201009 (उ.प्र.)।

मोबाइल : 9868815635, 8700491087

इ-मेल : rajnikantshkl@gmail.com

ब्लॉग पता : rajnikantshukla.blogspost.in