
Dr. R. Kripakaran , Dr. D.D. Ozha
Dr. R. Kripakaran
डॉ. आर. कृपाकरण
बनारस हिंदू विश्व- विद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त डॉ. कृपाकरण देश के लब्धप्रतिष्ठ समुद्री जैव प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हैं। वे देश-विदेश की समुद्री जैव विविधता विषयक गठित उच्च स्तरीय समितियों के शासी सदस्य हैं। डॉ. कृपाकरण के शताधिक शोध-पत्र, 4 पुस्तकें एवं कई लोकोपयोगी आलेख प्रकाशित हैं। उन्होंने 27 अधिस्नातक एवं 5 शोधार्थियों का तकनीकी मार्गदर्शन किया है तथा 6 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त किए हैं।
इ-मेल : kirubagar@gmail.com
Dr. D.D. Ozha
डॉ. डी.डी. ओझा
डॉ. दुर्गादत्त ओझा, मरुप्रदेश की सूर्यनगरी में जनमे डॉ. ओझा विगत चार दशकों से भी अधिक समय से हिंदी में विज्ञान लोक- प्रियकरण तथा विज्ञान साहित्य सृजन का जनोपयोगी कार्य कर रहे हैं। वैज्ञानिक होेते हुए भी उनकी राजभाषा हिंदी के प्रति निष्ठा के कारण उन्होंने विज्ञान के अनेक विषयों पर साठ से अधिक पुस्तकों का प्रणयन किया है; सैकड़ों जनोपयोगी आलेख, शोधपत्रादि भी हिंदी में प्रकाशित हुए हैं। विज्ञान के कई विषयों पर शोध कार्य कर उनके दर्जनों शोध-पत्र भी देश-विदेश में प्रकाशित हुए हैं। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर अनेक बार तकनीकी वार्त्ताएँ भी दी हैं। उत्कृष्ट लेखन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मानों से विभूषित किया किया गया है। वे देश-विदेश की कई विज्ञान संस्थाओं के चयनित फेलो, पत्र-पत्रिकाओं के संपादन मंडल के सदस्य भी हैं।
इ-मेल : ddozha@gmail.com