close

R A Mashelkar , Vinod Kumar Mishra

blog images

R A Mashelkar , Vinod Kumar Mishra

डॉ. रघुनाथ अनंत माशेलकर
सन् 1991 में ‘पद्मश्री’ व 2000 में ‘पद्मभूषण’ से विभूषित
डॉ. माशेलकर का जन्म एक अत्यंत गरीब परिवार में 1 जनवरी, 1943 को महाराष्ट्र में हुआ। केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लेकर विदेश में उच्च पद पर अनुसंधानरत रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आग्रह पर उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान प्रयोगशाला, पुणे का कार्यभार सँभाला।
‘फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी’ डॉ. माशेलकर ने अनेक अवसरों पर—विशेष रूप से हल्दी, बासमती आदि पर—पेटेंट के मामले में भारतीय वैज्ञानिक दल का नेतृत्व किया।
संप्रति : सचिव, डी.एस.आई.आर. तथा महानिदेशक, सी.एस.आई.आर.।

Vinod Kumar Mishra

जन्म : 12 जनवरी, 1960 को इटावा (उ.प्र.) में।
शिक्षा : विकलांग होने के बावजूद हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। सन् 1983 में रुड़की विश्‍वविद्यालय से इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्‍त कर सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में सहायक अभियंता के रूप में नियुक्‍त हुए। विभिन्न विभागों में काम करते हुए आजकल मुख्य प्रबंधक के रूप में काम कर रहे हैं।
अब तक कुल 32 पुस्तकें तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 300 लेख प्रकाशित।
पुरस्कार-सम्मान : सन् 1996 में राष्‍ट्रपति पदक, 2001 में ‘हिंदी अकादमी सम्मान’ तथा योजना आयोग द्वारा ‘कौटिल्य पुरस्कार’। सन् 2003 में अपारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्रालय द्वारा ‘प्राकृतिक ऊर्जा पुरस्कार’, 2004 में राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा ‘सृजनात्मक लेखन पुरस्कार’, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ‘डॉ. मेघनाद साहा पुरस्कार’ तथा महासागर विकास मंत्रालय द्वारा ‘हिंदी लेखन पुरस्कार’।