
T N Upadhyay , Kali Shankar
T N Upadhyay
जन्म : 6 जुलाई, 1949 को मऊनाथभंजन, जनपद आजमगढ़ में।
शिक्षा : रसायन विज्ञान में एम.एस-सी., डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी।
कृतित्व : तीस वर्षों से हिंदी विज्ञान लेखन से संबद्ध। ‘प्रतिरक्षात्मक बचाव तंत्र में कमी से उत्पन्न रोग एड्स’, ‘पर्वतीय पर्यावरण में मानव जीवन’ कृतियाँ प्रकाशित। देश के विभिन्न समाचार-पत्रों तथा वैज्ञानिक पत्रिकाओं में सैकड़ों लेख प्रकाशित। आकाशवाणी दिल्ली से वार्त्ताओं का प्रसारण।
Kali Shankar
मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.ई. एवं रुड़की विश्वविद्यालय से एम.ई. की उपाधियाँ प्राप्त।
कृतित्व : अब तक अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित लगभग ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित।
पुरस्कार-सम्मान : उत्तर प्रदेश सरकार का ‘संपूर्णानंद पुरस्कार’, राजभाषा विभाग का ‘इंदिरा गांधी पुरस्कार’ तथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ से पुरस्कृत। ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ एवं इसरो (ISRO) की ओर से ‘डिस्टिंग्विश्ड अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित। ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी संस्था द्वारा ‘डॉ. सी.वी. रमण तकनीकी लेखन पुरस्कार’ से पुरस्कृत।
संप्रति : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वरिष्ठ संचार इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त होकर विज्ञान-लेखन में रत।